
गोपालगंज पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय पशु तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान निवासी अरमान खान उर्फ हसमदध्दीन खान से जुड़े मामले को आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार के पास PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का प्रस्ताव दिया है।
पुलिस जांच में आरोप है कि वर्ष 2016 से 2025 के दौरान अवैध गतिविधियों से अर्जित धन के माध्यम से लगभग ₹3.40 करोड़ की संपत्ति अर्जित किए जाने की बात सामने आई है। जांच के दायरे में बैंक खातों में बड़े वित्तीय लेन-देन, लग्जरी वाहन तथा आवासीय संपत्तियां भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया कुछ संपत्तियां अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) से संबंधित प्रतीत होती हैं, जिसकी पुष्टि संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही होगी। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया संबंधित एजेंसियों द्वारा की जाएगी।
एसपी विनय तिवारी ने संकेत दिया है कि संगठित अपराध से जुड़े अन्य मामलों में भी कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति जब्ती और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से अभियान जारी है।
उल्लेखनीय है कि मामले में अंतिम निष्कर्ष संबंधित जांच एजेंसियों की रिपोर्ट एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
#Gopalganj #GopalganjPolice #SPVinayTiwari #EOU #PMLA #GopalganjPolice #CrimeNews #AwaazTimes