
05 जून को पलिया में होगा व्यापारी संवाद कार्यक्रम, सैकड़ों व्यापारी और जीएसटी अधिकारी होंगे शामिल
पलियाकलां (खीरी)। राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, जीएसटी नियमों की जानकारी और कर अनुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 05 जून 2026 को अपराह्न 2:00 बजे पलिया नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला (निकट शेर सिंह चौराहा) में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पलिया, खजुरिया, संपूर्णानगर, चंदन चौकी, बनगंवा, निघासन, सिंगाही और तिकुनिया सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों व्यापारी, उद्योग एवं व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी तथा राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व संग्रह के साथ-साथ जीएसटी करदाताओं को कानूनी प्रावधानों, नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न का नियमित अनुपालन, जीएसटी पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अपडेट कराने, अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित करने, पंजीकरण विस्तार, जीएसटी 2.0 के नए प्रावधानों, महत्वपूर्ण सुधारों तथा ई-इनवॉइस प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर विभाग के अधिकारी अशोक कुमार सिंह करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर विभाग ने सभी व्यापारी बंधुओं, उद्योग एवं व्यापार संगठनों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी संवाद कार्यक्रम व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है। #जनगणना_2027 #दिनेशखबरनेपाल #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ #followerseveryone #highlightseveryonefollowers #paliabarassociation #dfokheri #RepublicDay2026 #cmokheri #कलेक्टर