#अलीगढ़ में स्पा सेंटर पर पुलिस का धावा, अचानक कार्रवाई से मची अफरा-तफरी; कई युवक-युवतियां हिरासत में, सीओ द्वितीय की मौजूदगी में जांच जारी,अलीगढ़ में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रौक लक्जरी स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सेंटर में मौजूद कई पुरुषों और महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। सीओ द्वितीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास का है।
#Aligarh #PoliceRaid #SpaCenter #GandhiPark #PoliceAction
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026