
70वीं BPSC में चयनित होकर नेहा कुमारी ने बढ़ाया बाजीतपुर चकस्तूरी का मान
सहदेई बुजुर्ग/वैशाली। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बाजीतपुर चकस्तूरी, वार्ड संख्या-07 निवासी अनिल साह की पुत्री नेहा कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर अपने परिवार, गाँव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
नेहा की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। जैसे ही उनके चयन की खबर गांव पहुंची, परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
नेहा कुमारी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से पूरे बाजीतपुर चकस्तूरी गांव में उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
#BPSC #70thBPSC #NehaKumari #SuccessStory #VaishaliNews #SahdeiBuzurg #BajitpurChakasturi #BiharNews #YoungIndiaNews