नोखा में फर्जी वोट जोड़ने का आरोप, कन्हैयालाल झंवर समर्थकों के साथ SDM कार्यालय पहुंचे
नोखा नगरपालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में कथित फर्जी वोट जोड़ने का मामला सामने आया है। पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर विरोध जताया।
झंवर ने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र में करीब 2500 वोट जोड़े गए हैं। उन्होंने मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान SDM प्रिया बजाज ने झंवर और उनके समर्थकों की बात सुनी तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आश्वासन के बाद झंवर अपने समर्थकों के साथ वापस रवाना हो गए। प्रदर्शन को देखते हुए SDM कार्यालय परिसर में पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा।