
प्रेस नोट
जिला दतिया
*कॉम्बिंग गश्त के दौरान 59 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए, कुल 164 गुंडा, बदमाशों की आकस्मिक चेकिंग की गई*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं फरार आरोपियों तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश एवं चेकिंग की कार्रवाई करते हुए 59 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के 59 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों एवं 105 गुंडा बदमाशों की आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके वर्तमान गतिविधियों एवं आचरण की जानकारी लेते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
दतिया पुलिस द्वारा फरार वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।