
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1576,
दिनांक 03/10/2026,
==================
बरहरा कोठी में 34 टीबी मरीजों को बांटी गई फूड बास्केट, जिला संचारी रोग पदाधिकारी ने जनभागीदारी की अपील:-
‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरा कोठी में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान केंद्र में पंजीकृत 34 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संचारी रोग पदाधिकारी (पूर्णिया) डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने की। मरीजों को संबोधित करते हुए डॉ. हैदर ने कहा, "टीबी के पूर्ण उपचार में दवा के साथ-साथ सही और पौष्टिक खान-पान का होना बेहद जरूरी है।
पोषण किट मरीजों के त्वरित स्वास्थ्य सुधार में सहायक सिद्ध होगी।" इसके साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम और दानदाता लोगों से अपील की कि वे नि-क्षय मित्र के रूप में आगे आएं और मरीजों की सहायता कर इस अभियान में अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने मरीजों को समय पर दवा सेवन का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि मरीज अपनी इच्छा से बीच में दवा बंद न करें और डॉक्टर की सलाह का पूरी निष्ठा से पालन करें, क्योंकि नियमित उपचार ही इस बीमारी का एकमात्र शर्तिया इलाज है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर प्रखंड अस्पताल प्रबंधक (BHM) आलोक कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) बंदना कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक (BAM) सत्यनारायण कुमार, वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (STS) अमित कुमार सुमन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. छोटेलाल एवं डॉ. गजनातर, टीबी असिस्टेंट कमल चौधरी तथा लैब अटेंडेंट बिनोद कुमार समेत सम्बंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#cmsammrat
#samratchaudhary
Purnia, Bihar | Oct 3, 2026