Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

प्रशासनिक अधिकारियों ने ली आधारभूत सुविधाओं की जानकारी बाड़मेर जिले में विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण जर्जर भवनों एवं अन्य सुविधाओं की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी बाड़मेर, 11 जुलाई। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शनिवार को बाड़मेर जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में बड़े स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर भवनों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, मिड-डे मील व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार शनिवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार ने पीएम श्री राउमावि खड़ीन, बीबडा, शिव उपखंड अधिकारी यक्ष चौधरी ने राउमावि रामदेरिया एवं बालासर, बायतु उपखंड अधिकारी केशव मीणा ने राउप्रावि कोलू एवं राउमावि कोसरिया, कोषाधिकारी जसराज चौहान ने राउमावि ढूंढा, बाड़मेर तहसीलदार हुकमीचंद ने राउमावि कादरे की ढाणी, दरूड़ा, मारुडी, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम ने राउमावि कवास, तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने राउमाबावि चौहटन एवं राउमावि चौहटन, कापराऊ, तहसीलदार हमीरा राम बालाच ने राउमावि बिसासर एवं कितनोरिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुराराम चौधरी ने राउमावि सनाऊ, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीणा ने राउमावि भादरेश गांधव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह भाटी ने राउमावि कुर्जा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने राउमावि महाबार, नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह परमार ने नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसी तरह तहसीलदार तनसिंह, अमीन खान, विकास अधिकारी हिमांशु चौधरी, नीतू व्यास समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं, विद्यालय भवनों की स्थिति, मिड-डे-मील समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि इस आकस्मिक निरीक्षण का उद्वेश्य बाड़मेर जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वातावरण सुनिश्चित करने का साथ जर्जर भवनों एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेना था। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं कमियों को दूर करने के लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। इन अधिकारियों की ओर से निरीक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।

Barmer, Barmer | Jul 11, 2026