
गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को बिजली सप्लाई का लाइसेंस देने का विरोध तेज हो गया है। बिजली कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार ने बिजली निगम के 25 अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों के साथ है। एचईआरसी के फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील करेगी। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की पसंद के वकीलों से केस लड़ने की पेशकश भी की। साथ ही, हड़ताल पर न जाने की अपील की।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार 5-6 दिन में अपील करेगी। फैसले पर स्टे लेने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू से ही निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध किया है। कर्मचारी नेताओं की ओर से सुझाए गए वकील को भी सरकार साथ लेगी।
#anilvij #nayabsaini #नूंह #gurugram #गNayab SainiaAnil Vij Home Minister Haryana, IndiasBhagwant MannIArvind KejriwalaAnurag DhandarMahipal Dhandaanda Mahipal Dhanda #kejriwalkachallenge #ArvindKejriwal