भाडियावास में बड़ा सड़क हादसा, आठ लोग गंभीर घायल
बालोतरा। जोधपुर रोड भाडियावास क्षेत्र में देर रात Scorpio गाड़ी का बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, बालोतरा पहुंचाया गया।
जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से अधिक गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Barmer, Barmer | Jul 12, 2026