
#उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं समाजसेवी #भगवान सिंह रावत "ठेकेदार जी" पंचतत्व में विलीन
#नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी योद्धा, जन सरोकारों के सजग प्रहरी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे ग्राम चापड़ा, पट्टी नग्गून, विकासखंड थौलधार निवासी #श्री भगवान सिंह रावत "ठेकेदार जी" (86 वर्ष) का 01 जून 2026 को उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन के बात आज उन्हें हजारों की संख्या में लोगों ने नमः आंखों से विदाई दी ।।
स्वर्गीय भगवान सिंह रावत जी स्वतंत्रता संग्राम की विचारधारा से प्रेरित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनहित के कार्यों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन को समर्पित किया। वे अपने स्पष्टवादिता, सरल स्वभाव एवं जनसेवा के लिए क्षेत्रभर में सम्मानित थे। उनके निधन से क्षेत्र एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनका अंतिम संस्कार 02 जून 2026 को प्रातः 11 बजे धरासू स्थित भागीरथी तट पर पूरे राजनैतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सैयद मुशर्रफ अली, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पराग जैन पूर्व शासकीय अधिवक्ता अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह रावत बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, विनोद कुमार, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बेनी माधव, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह चौहान, दिनेश मियां, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) स्वराज पवार,, सहायक शासकीय अधिवक्ता (सिविल) अजय रावत, सहायक शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) नरेन्द्र सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीपाल सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जौनपुर, प्रदेश आईटी सचिव लब्बू नौटियाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
गौरतलब है कि स्वर्गीय भगवान सिंह रावत जी के सुपुत्र जयवीर सिंह रावत वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय रावत जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड आंदोलन, सामाजिक चेतना एवं जनसेवा का सच्चा प्रहरी बताया तथा उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।