सोनुआ के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिन्तपुर में प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक
25 और 26 अक्टूबर को सोनुआ के निश्चिन्तपुर मैदान में आयोजित होगी प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता
सोनुआ के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चिन्तपुर के में आगामी 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित होनेवाले प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, आचार्य, आचार्याओं की मौजूदगी में प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते प्रांत शिक्षा प्रमुख श्रीमान सुभाष चंद्र दुबे ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा शिक्षा सभी प्रकार के विकल्पों को आकार देती है। संगठन के विचार उसके कार्यशैली से समाज को जोड़ने का काम करते हैं।