
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो विभिन्न स्थानों से 40 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित दो आरोपियों व 334 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की विभिन्न टीमें नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए निर्देश एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 40 ग्राम हीरोइन (स्मैक ) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश का रिमांड कर लिया गया है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर कलानौर के रास्ते जिले में प्रवेश करेंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष, एएसआई राजेंद्र कुमार, पंकज, विमल, विकास व रवि की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक आती दिखाई दी जिस पर दो लोग सवार थे। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और दोनों ही सवार लोगो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों ही बाइक सवार से 20-20 ग्राम हीरोइन (स्मैक ) बरामद हुई। दोनों आरोपियों से कुल 40 ग्राम हीरोइन (स्मैक )बरामद हुई है आरोपियों की पहचान छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी रियासत पुत्र फुरकान और इस्लाम पुत्र अयूब के नाम से हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी इस्लाम की बाइक पर नशे की सप्लाई कर रहे थे। रिमाड के दौरान मामले का खुलासा होगा।
इसके अतिरिक्त नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अमित कुमार, कर्मवीर, कुलदीप व ललित की टीम ने कार्रवाई करते हुए खुडेवाला मुसिमबल रोड से अंबाला के नगला राजपूतान निवासी रामलाल को 334 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि यह अफीम गांव भभोली निवासी शुभम से लेकर आया था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Haryana, India | Jul 15, 2026