जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि- 75,786-/ (पचहत्तर हजार सात सौ छियासी रुपया) पीडितों को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 23.08.2026 को यूपीआई के माध्यम से पीड़ितों के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 75,786/- (पचहत्तर हजार सात सौ छियासी रुपया) MRM PORTAL के माध्यम से साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया ।
*थानावार विवरण*-
1.थाना मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदिक साकिब खान पुत्र नाजिर खान निवासी- गालिबपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ कुल धनराशि – 60,000/- रूपया वापस कराया गया ।
2.थाना दोहरीघाट साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक राजेंद्र चौहान पुत्र स्वा0 शिवबदन साकिन बुढावर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ कुल धनराशि- 15,786/- रूपया वापस कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें । साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 24, 2026