पटना-ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के एक होटल से बरामद हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन नेपाल के जिस होटल में वो अपने साथियों के साथ रुके हुए थे, उसी से उनका शव बरामद हुआ है। नेपाल पुलिस ने प्रिंस यादव के साथ जो लोग थे, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रिंस यादव पर खान सर की कोचिंग कर हमले का आरोप है, जिसकी वजह से वो फरार चल रहे थे और नेपाल चले गए थे। वहीं, इस मामले में प्रिंस यादव के भाई रोशन आनंद और उनके दो साथी जेल में हैं। प्रिंस यादव के शव मिलने की खबर से हड़कंप है। नेपाल पुलिस की ओर से मामले में क्या कहा जाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।