
विदेशी झंडे वाला ऑटो पहुंचा शिमला मॉल रोड, विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने रोका; नियम उल्लंघन पर काटा चालान
शिमला। राजधानी शिमला के मॉल रोड पर शनिवार को विदेशी झंडे से सजा एक तीन पहिया ऑटो-रिक्शा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। ऑटो में विदेशी पर्यटक सवार थे और इसकी अलग-अलग सजावट के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखने के लिए रुककर तस्वीरें भी लीं।
जानकारी के अनुसार, ऑटो पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) के यूनियन जैक की थीम बनाई गई थी। वाहन पर रंग-बिरंगे तिब्बती प्रार्थना ध्वज (प्रेयर फ्लैग्स) भी लगाए गए थे। ऑटो के मॉल रोड पहुंचने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के दस्तावेजों व नियमों की जांच की।
जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने विदेशी पर्यटकों को रोककर वाहन का चालान किया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। घटना के दौरान यह अनोखा ऑटो मॉल रोड पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
#Shimla #MallRoad #TrafficPolice #ForeignTourists #HimachalNews #BreakingNews #AutoRickshaw #UTHimachal