
बुलडोजर राज और महंगाई के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान, भाकपा माले की उजियारपुर पूर्वी जोन बैठक में सदस्यता अभियान का फैसला.
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट में शुक्रवार को भाकपा (माले) उजियारपुर पूर्वी जोन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समीम मंसूरी ने की तथा संचालन धनंजय प्रकाश ने किया। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यता अभियान को सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि जनसंगठनों को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों के बुनियादी मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के लिए प्रत्येक पंचायत में 500 किसानों को अखिल भारतीय किसान महासभा तथा 1000 मजदूरों को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता महावीर पोद्दार ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यदि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कर कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (C2+50%) सुनिश्चित किया गया होता, तो किसानों को बेहतर लाभ मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों और मजदूरों पर महंगाई एवं बेरोजगारी का संकट बढ़ा है।
महावीर पोद्दार ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करने वाले 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू किए गए, जिससे मजदूरों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को गंभीर मुद्दा बताते हुए आम लोगों से संगठित होकर लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक को किसान महासभा प्रखंड सचिव दिलीप कुमार राय, खेग्रामस प्रखंड सचिव धनंजय प्रकाश, राम सगुण सिंह, जागेश्वर राय, मंटेश चौधरी, रामचंद्र राय, रामबाबू राय, कुंदन पासवान, मो. ताजुद्दीन खान, जागो साह, अशर्फी राय, मंटून राय, वीरेंद्र पासवान और मो. आलम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
#CPIML #BhakpaMale #Ujiarpur #Samastipur #Angarghat #KisanMahasabha #Khegramas #Farmers #Workers #BiharPolitics #MahavirPoddar #MembershipCampaign #BiharNews #StreamBihar