Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, कब्जाधारियों में हड़कंप रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार जिला नगर योजनाकार टीम ने मंगलवार को गांव नांगल शहबाजपुर क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया। डीटीपी की इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेन्द्र नैन ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि नांगल शहबाजपुर में अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसे लेकर कुछ दिन पूर्व संबंधित लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया था। लेकिन जब समय अवधि में कब्जे नहीं हटाये गए तो मंगलवार को जेसीबी की मदद से लगभग 2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। यहां पर 3 डीपीसी, 1 निर्माण व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि अवैध निर्माण न करे तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें। ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेवें। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें।

Rewari, Rewari | Jul 29, 2026
2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, कब्जाधारियों में हड़कंप रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार जिला नगर योजनाकार टीम ने मंगलवार को गांव नांगल शहबाजपुर क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया। डीटीपी की इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेन्द्र नैन ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि नांगल शहबाजपुर में अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसे लेकर कुछ दिन पूर्व संबंधित लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया था। लेकिन जब समय अवधि में कब्जे नहीं हटाये गए तो मंगलवार को जेसीबी की मदद से लगभग 2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। यहां पर 3 डीपीसी, 1 निर्माण व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि अवैध निर्माण न करे तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें। ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेवें। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें। - Rewari News