Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा तय कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में दिए विस्तृत निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और समय सीमा पत्रकों की हुई समीक्षा कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सभी विभाग समय से तैयारी करें और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मानसून के अनुरूप टेंट, मुरूम, इत्यादि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान के लिए जिला पंचायत को एक सप्ताह के भीतर सूची प्रेषित करें और जिला स्तरीय कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी जांच सीईओ जिला पंचायत से करवा लें। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा, जिसके लिए एनआरएलएम ने 13 हजार से अधिक झंडे तैयार किए हैं, जिसे शासकीय कार्यालय आवश्यकतानुसार क्रय कर सकते हैं। इसके पूर्व अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन में किया जाएगा जिसका पूर्वाभ्यास 14 अगस्त को रखा गया है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विभागों को सौंपे गए दायित्व की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 7 अगस्त को गोरमी से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें सभी विभागों को गंभीरता से योगदान देना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाना है, जिसकी तैयारी के लिए जिला अधिकारी क्षेत्र का शिविर-पूर्व भ्रमण करें और ब्लॉक स्तरीय अमले के साथ शिविर पूर्व ही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें। अभियान के दौरान क्षेत्र की शासकीय परिसंपत्तियों जैसे पंचायत भवन, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, राशन दुकान, सड़क, नाली, ट्रांसफार्मर, इत्यादि की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए समस्त विभागों को चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए जिससे निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा व्यापक मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से शासकीय योजनाओं के पात्र परन्तु वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा किया जाना है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अभियान के दौरान जनसंवाद और उद्यमसंवाद पर ध्यान केंद्रित करें और शासकीय विद्यालयों में शिविर वाले दिन पालक शिक्षक संघ की बैठक अवश्य रखी जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समग्र, ईकेवाईसी, फार्मर आईडी, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं का भी निराकरण किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनविश्वास अभियान के दौरान मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभागों के भारसाधक सचिवों का भी जिले में दौरा संभावित है इसलिए सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सम्बंधित शासकीय सेवक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को माह की 20 तारीख तक निराकरण करना है और ग्रेडिंग माह की शिकायतों के निराकरण की गति बढ़ानी है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत समय सीमा बाह्य एक भी प्रकरण नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने समय सीमा पत्रकों की विस्तृत समीक्षा कर निर्देश दिए कि वांछित कार्यवाही 7 से 10 दिवस में पूर्ण कर विलोपित किए जाने वाले प्रकरण टीएल शाखा में भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के लंबित प्रकरणों में जवाब-दावा प्रस्तुत कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि एचटी कनेक्शन के लंबित देयकों का शीघ्रता से भुगतान करें। बैठक में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, ऊर्जा, श्रम, कृषक कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनजातीय कार्य, खाद्य, आबकारी, पशुपालन, इत्यादि के अधिकारी उपस्थित थे जबकि अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026