
#मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत कुल 2306 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य के 61 सरकारी विभागों और संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 23 अगस्त है। परीक्षा 22 सितंबर 2026 से दो पालियों में आयोजित होगी।
इस भर्ती में सबसे ज्यादा 530 पद सहायक उप निरीक्षक, 373 पद पंचायत राज संचालनालय, 118 पद एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, 105 पद आयुक्त सहकारिता और 88 पद महिला एवं बाल विकास विभाग में भरे जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों, नगर निगमों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और कई अन्य सरकारी संस्थानों में डेटा एंट्री ऑपरेटर, लेखापाल, सोशल वर्कर और अन्य पदों पर भी भर्ती होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 पद भी आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और परीक्षा से पहले आधिकारिक सिलेबस व दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें।
.
.
.
#breakingnewswala #MPNews #mpemployeesselectionboard #BNWTV
Indore, Indore | Aug 5, 2026