Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

एसआईआर अभियान में अपने बूथ पर सक्रिय दिखे धर्मराज पासवान, मतदाताओं से किया सहयोग का आह्वान रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) गढ़वा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह खरौंधी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान अपने बूथ पर पहुंचे और अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बूथ पर चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य में सहयोग किया तथा मतदाताओं को एसआईआर अभियान के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। धर्मराज पासवान ने कहा की मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता बूथ पर पहुंचे और अपने गणना प्रपत्र जमा किए। धर्मराज पासवान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

Garhwa, Garhwa | Jul 12, 2026

MORE NEWS

नामजद शिक्षक की गिरफ्तारी में देरी पर ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच नाराज, एसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग…। झारखंड दृष्टि न्यूज

 
केतार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ताली के नामजद शिक्षक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश ने नाराजगी जताई है। गढ़वा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव गोरख नाथ चौधरी ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मंच लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जन आंदोलन करेगा।

नामजद शिक्षक की गिरफ्तारी में देरी पर ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच नाराज, एसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग…। झारखंड दृष्टि न्यूज केतार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ताली के नामजद शिक्षक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश ने नाराजगी जताई है। गढ़वा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव गोरख नाथ चौधरी ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मंच लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जन आंदोलन करेगा।

Garhwa, Garhwa | Jul 11, 2026

विश्रामपुर: भाजपा नेता रामाशीष यादव की माता मन्ना देवी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।।

विश्रामपुर: भाजपा नेता रामाशीष यादव की माता मन्ना देवी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।।

Garhwa, Garhwa | Jul 10, 2026

एसआईआर अभियान में अपने बूथ पर सक्रिय दिखे धर्मराज पासवान, मतदाताओं से किया सहयोग का आह्वान रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) गढ़वा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह खरौंधी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान अपने बूथ पर पहुंचे और अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बूथ पर चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य में सहयोग किया तथा मतदाताओं को एसआईआर अभियान के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। धर्मराज पासवान ने कहा की मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता बूथ पर पहुंचे और अपने गणना प्रपत्र जमा किए। धर्मराज पासवान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। - Garhwa News