
नाबालिक लड़की को शादी के लिए साथी के सहयोग से अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्वेक्षण/निर्देशन में थानाध्यक्ष सोनवा श्री विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 042/26 धारा 137(2),87,64(2)m, 61(2) बीएनएस व 5L/6, 16/17 पॉक्सो अधिनियम थाना सोनवा में वांछित 02 अभियुक्त *1.राजा कश्यप पुत्र प्रेम पाल कश्यप निवासी ग्राम फैजगंज बेहटा थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं 2.मिथुन पुत्र त्रिवेणी निवासी लाल कैन्दुआ दा0 ककन्धू थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती* को ग्राम लालकैन्दुआ दा0 ककन्धू से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
दिनांक 03.04.2026 को वादी द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 01. 04.2026 को वादी की नाबालिग लड़की को विपक्षी मिथुन पुत्र त्रिवेनी द्वारा अपनी सहयोगी के साथ मिलकर बहला फुसलाकर कही भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिया गया। वादी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 042/2026 धारा 137(2) बीएऩएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता की बरामदगी दिनांक 05.04.2026 को की गयी तथा मुकदमा में मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट अवलोकन, पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 180 BNSS व 183 BNSS व अन्य साक्ष्य संकलन से धारा 87,64(2)m, 61(2) बीएनएस व 5L/6, 16/17 पॉक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1.राजा कश्यप पुत्र प्रेम पाल कश्यप निवासी ग्राम फैजगंज बेहटा थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं 2. मिथुन पुत्र त्रिवेणी निवासी लाल कैन्दुआ दा0 ककन्धू थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को दिनांक 03.06.2026 को ग्राम लाल कैन्दुआ से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*
1.राजा कश्यप पुत्र प्रेम पाल कश्यप निवासी ग्राम फैजगंज बेहटा थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं
2.मिथुन पुत्र त्रिवेणी निवासी लाल कैन्दुआ दा0 ककन्धू थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
ग्राम लालकैन्दुआ दा0 ककन्धू थाना सोनवा श्रावस्ती
*गिरफ्तारी टीम*-
1.थानाध्यक्ष श्री विसुनदेव पाण्डेय थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2.उ0नि0 श्री मो0 आलम थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
3.का0 विपिन कुमार थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
#श्रावस्ती_पुलिस
#ताजा_खबर
#गिरफ्तारी
#Shravastinews
#शातिर_चोर_गिरफ्तार
#sbnewsup