Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

राष्ट्रीय हनुमान दल ने गोमत स्थित राम गुफा कुटिया पर रचाया श्री हनुमान चालीसा पाठ व भव्य कीर्तन ​हरिगढ़। राष्ट्रीय हनुमान दल (हरिगढ़) के तत्वावधान में राम गुफा कुटिया, गोमत पर भक्ति और अपार उत्साह के साथ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया। ​कार्यक्रम के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सुमधुर भजनों की गूंज से संपूर्ण प्रांगण भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। ​धार्मिक चेतना व संस्कृति संरक्षण का संकल्प ​राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सनातन संस्कृति के संवर्धन, धर्म जागरण और समाज में धार्मिक व नैतिक चेतना के प्रसार के लिए निरंतर ऐसे भक्तिमय आयोजनों की श्रृंखला जारी रखेगा। ​कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। Pramod Sarswat कृष्ण कुमार पत्रकार

Koil, Aligarh | Aug 5, 2026

MORE NEWS