
आयरन से खाकी तक: बेरी की बेटी कंचन ने पहनी वर्दी
औरंगाबाद: कपड़ों पर आयरन चलाकर घर का चूल्हा जलाने वाले की बेटी ने खाकी वर्दी पहनकर पिता के पसीने का मान बढ़ा दिया। औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरी के चौधरी बिगहा टोला निवासी कंचन कुमारी का चयन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ है।
कंचन के पिता अवधेश रजक गांव में कपड़ों पर आयरन करने का काम करते हैं। माता सुमित्रा देवी गृहिणी हैं। कंचन तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटी हैं। इनके बड़े भाई लव रजक का चयन वर्ष 2013 में सीआरपीएफ में हुआ था। कंचन ने कभी प्राइवेट स्कूल का रुख नहीं किया। घर में तंगी थी, लेकिन पिता की मेहनत और बेटी का जज्बा दोनों मजबूत थे। कंचन की प्रारंभिक शिक्षा बेरी मध्य विद्यालय से हुई। वर्ष 2020 में बेरी उच्च विद्यालय से दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। फिर इसी विद्यालय से बारहवीं पास की। आगे सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय, औरंगाबाद से स्नातक की डिग्री हासिल की। पूरी पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई। बड़े भाई लव रजक का मार्गदर्शन भी कंचन को लगातार मिलता रहा।
कंचन कहती हैं, पापा सुबह अंधेरे में ही दुकान में आयरन करने लेकर निकल जाते थे। धूप हो या बारिश, काम नहीं रुका। कभी पढ़ाई रुकने नहीं दी। बड़े भैया ने सीआरपीएफ में जाकर रास्ता दिखाया। सरकारी स्कूल में पढ़कर ही आज वर्दी तक पहुंची हूं। मां ने घर संभाला। मैंने ठान लिया था कि आयरन करने वाले की बेटी भी खाकी पहन सकती है।"
कंचन के चयन की खबर मिलते ही चौधरी बिगहा टोले में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर बधाई दी। पिता अवधेश रजक की आंखें नम हो गईं। रुंधे गले से बोले, "जिंदगी भर दूसरों के कपड़ों पर आयरन किया। बड़ा बेटा सीआरपीएफ गया, अब बेटी पुलिस में। आज बेटी ने हमारी किस्मत की सिलवटें मिटा दीं। सरकारी स्कूल की बेटी भी किसी से कम नहीं।कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई लव रजक, गुरुजनों और बेरी के सरकारी शिक्षकों को दिया। उसका अगला लक्ष्य पुलिस अवर निरीक्षक बनना है।कंचन के सफलता पर जिला पार्षद विकास कुमार,पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह,पैक्स अध्यक्ष रमेश सिंह,पंचायत समिति सदस्य अभिनव कुमार,शिक्षक दीपक कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।
#BetiPadhaoBetiBachao #BiharPolice #BiharNews #AurangabadBihar #Madanpur #Beri #InspiringStory #Khaki #FirstAttempt #GovtSchool #ProudMoment #DaughterOfIronman #KanchanKumari #IronToKhaki #IronmanDaughter #BiharPoliceConstable #ChaudharyBigha #FromIronToUniform #WrinklesToKhaki
#VardiWaliPanchayat #BeriKiBeti #HatrickOfBeri #BiharKiBeti #WomenInUniform #DreamBig #SNCollegeAurangabad #BiharPolice #KanchanKumari #IronToKhaki #Beri