कोईलवर सीएचसी में डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप!
भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मरीजों ने दंत चिकित्सक के नियमित नहीं आने की शिकायत की तो डीएम ने मौके से ही सिविल सर्जन को फोन कर फटकार लगाई और बुधवार से नियमित दंत ओपीडी संचालित कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने का मामला भी सामने आया। टेक्नीशियन की कमी बताई गई, जिस पर डीएम ने जल्द सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया।
क्या आपके क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भी ऐसी ही समस्याएं हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Koilwar #Bhojpur #CHC #DMInspection #HealthNews #Bihar #BhojpurKhabarnama #PublicNews #ViralNews