आरा मंडल कारा में अनूठी पहल!
दीप यज्ञ, गायत्री मंत्र लेखन और आध्यात्मिक प्रेरणा के साथ महिला कैदियों के बीच पहुंचा गायत्री परिवार।
प्रांतीय कन्या कौशल अभिवर्धन शिविर, शक्तिपीठ मौलाबाग (आरा) की महिला टीम ने मंडल कारा में महिला कैदियों के बीच दीप यज्ञ आयोजित किया तथा गायत्री मंत्र लेखन के लिए लाल पेन वितरित कर उन्हें प्रेरित किया।
बताया गया कि चार माह पहले 60 महिला कैदियों को गायत्री मंत्र लेखन के लिए प्रेरित किया गया था। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि नियमित साधना और सकारात्मक सोच ने कई महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम किया। इस दौरान तीन महिला कैदियों ने भी अब नियमित गायत्री मंत्र लेखन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल कारा की रिया मैडम सहित गायत्री परिवार की रीना सिंह, कुसुम त्रिपाठी और रेनू मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सोच के जरिए जीवन में बदलाव का संदेश।