#अलीगढ़ में महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बढ़ती कीमतों से आम आदमी की टूटी कमर, रसोई का बजट बिगड़ा तो सड़कों पर उतरे कांग्रेसी,अलीगढ़ में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।||अलीगढ डेली न्यूज़lll मैरिस रोड से सेंटर पॉइंट तक निकाले गए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चीनी और सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीनी के दाम ₹46 से बढ़कर ₹77 किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि सब्जियों की कीमतें भी आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रही हैं। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि महंगाई का असर निचले पायदान पर रहने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेंटर पॉइंट पर हुआ।
#Aligarh #Congress #Mehangai #Protest #SugarPrice
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026