
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 जुलाई 2026*
*थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई* मूड़घाट पर बम फेंकने वाला वांछित अभियुक्त इलहान गिरफ्तार*
*बस्ती:* पुलिस अधीक्षक *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
*प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह* के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने मूड़घाट पर बम फेंकने के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त इलहान पुत्र काजी सफातुल्लाह* को झलकटिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विदित हो कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को मूड़घाट पर बम फेंकने के विवाद को लेकर थाना कोतवाली पर *मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1), 3(5) BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व 3/25 आर्म्स एक्ट, 7 CLA एक्ट* पंजीकृत किया गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*नाम:* इलहान पुत्र काजी सफातुल्लाह
*निवासी:* दरियाखां, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती
*गिरफ्तार अभियुक्त इलहान का आपराधिक इतिहास:*
1. मु0अ0सं0 337/2022 धारा 308, 323, 341 IPC थाना पुरानी बस्ती 2. मु0अ0सं0 251/2023 धारा 323, 427, 504, 506 IPC थाना कोतवाली 3. मु0अ0सं0 245/2024 धारा 323, 504, 506 IPC थाना कोतवाली 4. मु0अ0सं0 283/2024 धारा 103(1), 115(2), 140(1), 191(2), 238, 324(4), 333 BNS थाना कोतवाली 5. मु0अ0सं0 310/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली 6. मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1), 3(5) BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व 3/25 आर्म्स एक्ट, 7 CLA एक्ट थाना कोतवाली
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. *प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह* थाना कोतवाली
2. *प्रभारी चौकी सदर अस्पताल उ0नि0 रामकुमार यादव* थाना कोतवाली 3. का0 आशुतोष द्विवेदी थाना कोतवाली
4. रि0का0 पूर्णेन्द्र श्रीवास्तव थाना कोतवाली
*पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।
*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 27, 2026