
Cyber Fraud होते ही तुरंत डायल करें 1930 क्योंकि शुरुआती एक घंटा यानी ’Golden Hour’ होता है बेहद महत्वपूर्ण!
Online वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने पर 'Golden Hour' (पहला 1 घंटा) आपकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जानिए हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल और बैंक मिलकर कैसे त्वरित कार्रवाई करते हैं:
जानिये 'Golden Hour' में आप कैसे बचा सकते है अपनी मेहनत की कमाई:
1. शिकायत पंजीकरण: 1930 पर कॉल करते ही पोर्टल पर शिकायत दर्ज होती है।
2. बैंक अलर्ट: सिस्टम तुरंत पीड़ित और संदिग्ध खातों के बैंकों को अलर्ट भेजता है।
3. खाता फ्रीज: संबंधित बैंक ठगों के खाते से पैसों की निकासी रोक देता है।
4. रकम की वापसी: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर रुकी हुई राशि पीड़ित को वापस मिल जाती है।
Cyber Fraud होने पर बिना देर किए ‘Golden Hour’ में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness