करैरा में 24 अक्टूबर से पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा होगी
शिवपुरी-बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, प्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 24 से 30 अक्टूबर तक करैरा में श्रीमद्भागवत कथा करने की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. राजेश दुबे उर्फ भोला महाराज को मिली है। एक वर्ष पहले शिवपुरी में कथा के दौरान भोला महाराज के विशेष आग्रह पर धीरेंद्र शास्त्री ने करैरा में फिर कथा कहने की सहमति दी थी। मंच से घोषणा हुई थी कि वे जल्द करैरा आएंगे। तब तिथि तय नहीं हुई थी। अब उनके जारी कथा कार्यक्रम सूची में करैरा में 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम दर्ज है। कथा यजमान पं. राजेश दुबे भोला महाराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, करैरा वासियों का सौभाग्य है कि विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आग्रह स्वीकार किया। उन्होंने आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया, कथा स्थल का चयन जल्द किया जाएगा।
#monupradhan #shivpuri बागेश्वर धाम सरकार मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस #bageshwardhamsarkar