#रामनगर में दशहरा पर्व का दिन दो #परिवारों के लिए शोक का दिवस बन गया। अलग-अलग सड़क हादसे में #दो युवकों की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
#प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा हाथीडगर क्षेत्र में हुआ। ग्रेट मिशन स्कूल में कक्षा 12 में अध्यनरत छात्र मुकुल अधिकारी (17 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
#बताया जा रहा है कि छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
#दूसरी घटना #कोसी बैराज की ओर टेड़ा रोड पर हुई। वहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेड़ा रोड निवासी #भावेश जोशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। भावेश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।
#दूसरी बाइक पर सवार अमन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। #दशहरे जैसे खुशी के पर्व पर दो जवान मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
फाइल फोटो - भावेश
#uttarakhand #nainital #Ramnagar