
थाना शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मकान से 3 मोबाइल फोन व बैग चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मकान में घुसकर मोबाइल फोन और बैग चोरी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीनों मोबाइल फोन तथा बैग बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकलेश निवासी धारूहेड़ा चुंगी, रेवाड़ी के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि मूल रूप से यूपी के जिला उन्नाव के गांव पनई बुजुर्ग के रहने वाले अजय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की वह मोहल्ला बंजरवाड़ा रेवाड़ी में एक बेकरी की दुकान पर काम करता है। दिनांक 25/26 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि को वह, उनके पिता केशन लाल तथा उनका भाई शन्नी अपने मकान में सो रहे थे।
रात करीब 12 बजे कोई अज्ञात चोर मकान में घुसा और उनके तीन मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। जब पीड़ित परिवार ने मकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज जांच की, तो उसमें धारूहेड़ा चुंगी, रेवाड़ी का रहने वाला निकलेश उनके तीन फोन और एक बैग चोरी करता हुआ साफ दिखाई दिया।
शिकायत के आधार पर थाना शहर रेवाड़ी में तुरंत चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए और गुप्त सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निकलेश को महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा 3 मोबाइल फोन व एक बैग बरामद किया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत (Jail) में भेज दिया गया है।
रेवाड़ी पुलिस की अपील: आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने मकानों/दुकानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें।
Rewari, Rewari | Jul 27, 2026