⚡ 15 दिन से अंधेरे में कुंजपुर गांव, खराब ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन!
जसवंतनगर। ग्राम कुंजपुर में खराब ट्रांसफार्मर के कारण करीब 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला।
बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और रात में आवागमन प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में गांव की गलियां अंधेरे में डूबने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
समस्या से नाराज प्रेम सिंह, प्रेम बाबू, आलोक, मनोज, लालाराम, रामनरायण, तुलसीराम, राजेंद्र सिंह, दयाशंकर, सनोज, अनोज, गंगाप्रसाद, रजनेश और सिलेती सिंह सहित ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के सामने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ⚡
📢 ग्रामीणों का सवाल—15 दिन से अंधेरे में गांव, आखिर कब बदलेगा ट्रांसफार्मर?
#जसवंतनगर #कुंजपुर #बिजलीसंकट #इटावा #DPSChannel