⚡ धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 58 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
राजनगर प्रखंड के जुमाल पंचायत स्थित जुमाल गांव में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से 58 वर्षीय गोरा मुर्मू की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह खेत में धान रोपाई कर रही थीं, तभी अचानक तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत मुआवजा देने की मांग की है।
🌧️ लगातार बारिश और वज्रपात के मौसम में खेतों और खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।
📍 राजनगर | सरायकेला-खरसावां