Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान करेंगे शिरकत: विकास शर्मा जालखेड़ी 14 जुलाई को बाबैन के किसान रैस्ट हाउस में होगा 'नवीन कृषि संकल्प अभियान' का तीसरा जागरूकता कार्यक्रम आधुनिक अन्न भंडारण, अनाज की सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर देंगे कृषि विशेषज्ञ मार्गदर्शन बाबैन: 9 जुलाई। सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'नवीन कृषि संकल्प अभियान' के तहत 14 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे किसान रेस्ट हाउस बाबैन में तीसरा किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबैन क्षेत्र में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने कहा कि 'नवीन कृषि संकल्प अभियान' द्वारा किसानों को आधुनिक अन्न भंडारण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी किसान भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कृषि विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ उठाने तथा अन्य किसानों को भी साथ लाने का आह्वान किया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन से अभियान कोर्डिनेटर ईशान पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक अन्न भंडारण की वैज्ञानिक तकनीकों, अनाज की बर्बादी रोकने के प्रभावी उपायों तथा कम लागत में बेहतर भंडारण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर यह अभियान किसानों को नई तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी से जोड़कर उन्हें अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में नैब पटाक माजरा, जसविंदर सैनी मार्केट कमेटी चेयरमैन, संजीव सिंगला सरपंच, भीम सिंह बेरथला महामंत्री, अनिल टाटकी महामंत्री, रिंकू कश्यप उपाध्यक्ष, नरेंद्र गोजरे किसान मोर्चा अध्यक्ष, कौशल सैनी शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रदीप बिंट, दूनीचंद टाटका, बख्तावर भैणी, विनोद सिंगला, डिम्पल सैनी, मनोज धवन, सूर्या सैनी, सुखश्याम शक्ति केंद्र प्रमुख, मेजर सिंह बूथ अध्यक्ष और लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 10, 2026

MORE NEWS

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान करेंगे शिरकत: विकास शर्मा जालखेड़ी 14 जुलाई को बाबैन के किसान रैस्ट हाउस में होगा 'नवीन कृषि संकल्प अभियान' का तीसरा जागरूकता कार्यक्रम आधुनिक अन्न भंडारण, अनाज की सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर देंगे कृषि विशेषज्ञ मार्गदर्शन बाबैन: 9 जुलाई। सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'नवीन कृषि संकल्प अभियान' के तहत 14 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे किसान रेस्ट हाउस बाबैन में तीसरा किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबैन क्षेत्र में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने कहा कि 'नवीन कृषि संकल्प अभियान' द्वारा किसानों को आधुनिक अन्न भंडारण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी किसान भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कृषि विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ उठाने तथा अन्य किसानों को भी साथ लाने का आह्वान किया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन से अभियान कोर्डिनेटर ईशान पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक अन्न भंडारण की वैज्ञानिक तकनीकों, अनाज की बर्बादी रोकने के प्रभावी उपायों तथा कम लागत में बेहतर भंडारण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर यह अभियान किसानों को नई तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी से जोड़कर उन्हें अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में नैब पटाक माजरा, जसविंदर सैनी मार्केट कमेटी चेयरमैन, संजीव सिंगला सरपंच, भीम सिंह बेरथला महामंत्री, अनिल टाटकी महामंत्री, रिंकू कश्यप उपाध्यक्ष, नरेंद्र गोजरे किसान मोर्चा अध्यक्ष, कौशल सैनी शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रदीप बिंट, दूनीचंद टाटका, बख्तावर भैणी, विनोद सिंगला, डिम्पल सैनी, मनोज धवन, सूर्या सैनी, सुखश्याम शक्ति केंद्र प्रमुख, मेजर सिंह बूथ अध्यक्ष और लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। - Thanesar News