#अलीगढ़: कोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक अनिल पाराशर के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगाए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। भमोला की गलियों और चौराहों पर लगे पोस्टरों में आरोप लगाया गया है कि विधायक करीब 9 साल से जनता के बीच नजर नहीं आए और चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं। पोस्टरों में स्थानीय समस्याओं, खासकर गंदगी और कीचड़ को लेकर भी नाराजगी जताई गई है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, पोस्टर किसने लगाए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#Aligarh #UttarPradesh #BreakingNews #PoliticalNews #ViralNews
Koil, Aligarh | Aug 9, 2026