Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

समस्तीपुर में आवासीय स्कूल से रातों-रात भागे 9 छात्र: पिटाई और धमकी के डर से छोड़ा हॉस्टल, 12 घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद. समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित दामोदर पब्लिक स्कूल (आवासीय) से एक साथ 9 छात्रों के लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस हरकत में आई और महज 12 घंटे के भीतर सभी छात्रों को रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र रात के समय हॉस्टल की पीछे वाली खिड़की से बैग लेकर निकले और करीब 8 घंटे पैदल चलकर सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे समस्तीपुर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 7 छात्रों को सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन तथा 2 छात्रों को कापन क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद छात्रों ने स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि बारिश में भीगने के बाद शिक्षक ने उनकी बेरहमी से पिटाई की और अगले दिन प्रिंसिपल से और अधिक मार पड़ने की धमकी दी। इसी डर के कारण सभी छात्रों ने रात में ही स्कूल छोड़कर भागने का फैसला किया। पुलिस बच्चों को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय लेकर पहुंची, लेकिन कोर्ट का समय समाप्त हो जाने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों का बयान दर्ज किया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। रोसड़ा इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और शिक्षक द्वारा मारपीट के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #Samastipur #Vibhutipur #DamodarPublicSchool #BreakingNews #HostelStudents #StudentSafety #SchoolViolence #PoliceAction #BiharNews #Education #Rosera #ViralNews #StreamBihar

Ujiarpur, Samastipur | Jul 10, 2026

MORE NEWS