Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

सांसद ने बाबा बलियासे और संजय मंडल को निगम निगरानी समिति का सदस्य किया नामित।सियासत में चर्चाओं का दौर तेज। देवघर :– देवघर में बुधवार को कई बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। एक ओर जहां राजद विधायक सुरेश पासवान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निगम के विधायक प्रतिनिधि पद से मजदूर नेता संजय मंडल को हटा दिया। वही संजय मंडल ने भी राजद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी ओर गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर , तत्काल ही फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल और समाजसेवी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे को नगर निगम की निगरानी, देखरेख एवं विकास समिति का सदस्य नामित कर दिया। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, समाजसेवी बाबा बलियासे को एक प्रतिष्ठित एनजीओ प्रतिनिधि के रूप में तो दूसरी तरफ संजय मंडल को सूचना, शिक्षा एवं संचार क्षेत्र से जुड़े पेशेवर सदस्य के रूप में समिति में शामिल करने की अनुशंसा की गई है। यह नामांकन शहरी स्वच्छता, निगरानी और विकास कार्यों से जुड़ी समिति के तहत किया गया है। इधर, विधायक प्रतिनिधि पद से हटाए जाने के बाद संजय मंडल और सांसद के बीच बढ़ती नजदीकियां ओर उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर शहर में तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। लोग इसे आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा से जोड़कर भी देख रहे हैं। वहीं बाबा बलियासे को भी समिति में शामिल किए जाने को नगर निगम और शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नियुक्ति सिर्फ नगर निगम के विकास और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की पहल है या फिर इसके पीछे देवघर की बदलती राजनीतिक रणनीति भी छिपी है। फिलहाल इतना तय है कि संजय मंडल को विधायक खेमे से दूरी मिलने के तुरंत बाद सांसद खेमे से नई भूमिका मिलने ने देवघर की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। #khabardeogharlive #deoghar #nagarnigam #nishikantdubey #sanjay

Deoghar, Deoghar | Jun 25, 2026
सांसद ने बाबा बलियासे और संजय मंडल को निगम निगरानी समिति का सदस्य किया नामित।सियासत में चर्चाओं का दौर तेज। देवघर :– देवघर में बुधवार को कई बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। एक ओर जहां राजद विधायक सुरेश पासवान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निगम के विधायक प्रतिनिधि पद से मजदूर नेता संजय मंडल को हटा दिया। वही संजय मंडल ने भी राजद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी ओर गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर , तत्काल ही फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल और समाजसेवी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे को नगर निगम की निगरानी, देखरेख एवं विकास समिति का सदस्य नामित कर दिया। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, समाजसेवी बाबा बलियासे को एक प्रतिष्ठित एनजीओ प्रतिनिधि के रूप में तो दूसरी तरफ संजय मंडल को सूचना, शिक्षा एवं संचार क्षेत्र से जुड़े पेशेवर सदस्य के रूप में समिति में शामिल करने की अनुशंसा की गई है। यह नामांकन शहरी स्वच्छता, निगरानी और विकास कार्यों से जुड़ी समिति के तहत किया गया है। इधर, विधायक प्रतिनिधि पद से हटाए जाने के बाद संजय मंडल और सांसद के बीच बढ़ती नजदीकियां ओर उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर शहर में तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। लोग इसे आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा से जोड़कर भी देख रहे हैं। वहीं बाबा बलियासे को भी समिति में शामिल किए जाने को नगर निगम और शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नियुक्ति सिर्फ नगर निगम के विकास और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की पहल है या फिर इसके पीछे देवघर की बदलती राजनीतिक रणनीति भी छिपी है। फिलहाल इतना तय है कि संजय मंडल को विधायक खेमे से दूरी मिलने के तुरंत बाद सांसद खेमे से नई भूमिका मिलने ने देवघर की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। #khabardeogharlive #deoghar #nagarnigam #nishikantdubey #sanjay - Deoghar News