गोरखपुर के जीतपुर निवासी 25 वर्षीय जयसिंह निषाद का शव आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे मिलने से परिवार में मातम छा गया। खबर है कि जयसिंह मंगलवार शाम शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। पहले उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली, जबकि बुधवार सुबह सड़क किनारे उनका शव बरामद हुआ। मामला सड़क हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा, इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews