#प्रयागराज: तेज आंधी-बारिश में कल्याणी देवी मंदिर परिसर में गिरा पुराना पेड़, टला बड़ा हादसा!
===================, गया दपर्ण न्यूज़ हिंदी दैनिक लेखक संपादक अशोक सोनी के साथ!
==================
#प्रयागराज के कल्याणी देवी मंदिर परिसर में शनिवार सुबह तेज आंधी और बारिश के चलते एक पुराना और विशाल पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण मंदिर परिसर में उस समय लोगों की आवाजाही भी कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
#पेड़ गिरने के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस के आशीष टंडन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेड़ काफी पुराना था और लगातार बारिश के कारण उसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं।
#मंदिर प्रशासन की ओर से पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि यह घटना भीड़भाड़ के समय होती तो नुकसान अधिक हो सकता था।
#Prayagraj #PrayagrajNews #KalyaniDeviTemple #PrayagrajCity #UttarPradesh #HeavyRain #Storm #RainAlert #LocalNews #BreakingNews