
परिवहन कार्यालय आपके द्वार" अभियान के तहत रमना पंचायत भवन में शिविर का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की पहल "परिवहन कार्यालय आपके द्वार" अभियान के तहत गुरुवार को रमना पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दस्तावेज सत्यापन से लेकर कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट तक की प्रक्रिया मौके पर पूरी की गई।
शिविर में कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 109 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश एवं रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने संयुक्त रूप से सफल अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा वैध लाइसेंस के महत्व की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य परिवहन सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है।
मौके पर प्रधान सहायक अरविंद सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, सड़क अभियात्रिकी विश्लेषक विनय रंजन तिवारी, आईटी सहायक नीरज पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन सिंह, अतुल रंजन सिन्हा, सूरज प्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Garhwa, Garhwa | Jul 9, 2026