
छोटे कस्बे की बड़ी उड़ान:
अनूपगढ़ की बेटी रोहिणी जांगू बनीं प्रवर्तन निरीक्षक,
अनूपगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का पल। एडवोकेट मूलाराम जांगू की पुत्री रोहिणी जांगू का चयन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में प्रवर्तन निरीक्षक (Enforcement Inspector) के पद पर हुआ है। कार्मिक विभाग ने 30 सितंबर 2026 को इसके आदेश जारी किए हैं।
रोहिणी की इस सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे कस्बे में खुशी की लहर है।
पिता मूलाराम जांगू ने कहा कि "आज एक पिता के तौर पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। रोहिणी ने बचपन से ही मेहनत को अपना हथि^^^यार बनाया। हमने सिर्फ उसे सही दिशा दी, मंजिल उसने खुद अपनी मेहनत से पाई है। यह पूरे परिवार के लिए नहीं, पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए गर्व की बात है।"_
रोहिणी जांगू बोलीं - यह शुरुआत है, बेटियां कभी हार न मानें
इस उपलब्धि पर रोहिणी जांगू ने कहा, _"यह नियुक्ति मेरे लिए सिर्फ नौकरी नहीं, एक जिम्मेदारी है। मैं अपने माता-पिता और गुरुजनों को इसका श्रेय देना चाहती हूं। मेरी सभी बहनों से अपील है कि छोटे कस्बे को अपनी कमजोरी मत बनाओ। सपने बड़े देखो और उन पर मेहनत करो। सफलता जरूर मिलेगी। यह तो अभी शुरुआत है, मुझे और आगे जाना है।"
रोहिणी ने यह भी कहा कि वह अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी।