
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अमानवीयता की हद! बंद पड़ी मशीनें और सड़क पर दलालों का खुला दरबार! 🛑 अस्पताल या काली कमाई का अड्डा?
विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, संजय गांधी स्मृति अस्पताल (SGMH) और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली लापरवाही सामने आई है। वेंटिलेटर और आईसीयू में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे गंभीर मरीजों के लिए सबसे जरूरी 'एबीजी' (ABG) जांच मशीनें पिछले 3 दिनों से ठप हैं।
पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/the-largest-hospital-in-the-vindhyas-or-the-den-of-brokers/cid18891222.htm
हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P
कमीशनखोरी का गंदा खेल:
मशीनें ठीक करने या बैकअप रखने के बजाय, अस्पताल के कुछ जिम्मेदार स्टाफ और डॉक्टरों ने इसे काली कमाई का जरिया बना लिया है। लाचार परिजनों को अस्पताल के ठीक बाहर 'सौरभ मेडिकल स्टोर' के पास सक्रिय 'संजय' नाम के दलाल के पास भेजा जा रहा है।
सड़क पर लिया जा रहा खून का सैंपल:
जो जांच अस्पताल के अंदर मुफ्त या न्यूनतम शुल्क में होनी चाहिए, उसके लिए दलाल खुलेआम सड़क पर खून का सैंपल लेकर ₹600 की मोटी रकम वसूल रहा है।
सिर्फ एक दिन में 70 से 80 सैंपल सड़क पर लिए गए!
वेंटिलेटर पर तड़पते मरीजों के बूढ़े माता-पिता हर दो घंटे में ₹600 का इंतजाम करने और दलाल की मिन्नतें करने के लिए सड़क पर दौड़ने को मजबूर हैं।
❓डीन और प्रबंधन पर बड़े सवाल:
जब मार्च-अप्रैल में भी ऐसा ही नाटक रचा गया था, तो भोपाल के लापरवाह सप्लायर को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया? करोड़ों की मशीनें स्टोर में जंग क्यों खा रही हैं? चर्चा है कि वीकेंड पर आला अधिकारियों के गायब रहते ही यह दलाल नेटवर्क सबसे ज्यादा एक्टिव हो जाता है।
रीवा की गरीब जनता को इस स्वास्थ्य माफिया के चंगुल से बचाने के लिए इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है!
आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में आवाज उठाएं और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! 👇
🔗 पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.rewanewsmedia.com पर जाएं।
#Rewa #SanjayGandhiHospital #RewaNews #MadhyaPradesh #SGMHRewa #SuperSpecialityHospitalRewa #MedicalScam #HealthMafia #VindhyaNews #BreakingNews #RewaNewsMedia #MPGovernment #JagoGrahakJago #AdministrativeNegligence #HumanityFirst #ViralIssue #VoiceOfRewa