मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और पहल से देश की पहली हॉकी लीग छत्तीसगढ़ में होने जा रही है। 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला संस्करण होगा। 6 टीमें, प्रोफेशनल मुकाबले के साथ प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने-सीखने का बड़ा मंच मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री श्री अरुण साव ने शुभंकर ‘बघवा’ और लोगो का अनावरण किया है। सभी मुकाबलों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
सुशासन सरकार खेल प्रतिभाओं को अवसर देकर छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई दे रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#ChhattisgarhHockeyLeague #Hockey #Sports