Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

*सफलता की कहानी* *'पीएम स्वनिधि' बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी, संध्या कोरी ने लिखी संघर्ष से स्वावलंबन तक की इबारत* *10 हजार से शुरू हुआ सफर, 50 हजार के ऋण से किराना से टिफिन सेवा तक पहुंचा कारोबार* 🔹लाभार्थी बोलीं: "शासन की योजना ने दिया संबल, अब बच्चे पढ़ेंगे और सपने पूरे होंगे"* 🔹कटनी - 'अंत्योदय से आत्मनिर्भरता' के शासन के संकल्प को साकार करती प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि 'पीएम स्वनिधि' योजना नगरीय क्षेत्र के छोटे व्यवसायियों एवं पथ विक्रेताओं के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। नगर पालिक निगम कटनी क्षेत्र अंतर्गत रफी अहमद किदवई वार्ड निवासी श्रीमती संध्या कोरी की सफलता की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि सही समय पर मिला संबल किस प्रकार पूरे परिवार की तकदीर बदल सकता है। *'मजबूरी से मजबूती तक का सफर'* श्रीमती संध्या कोरी पहले दूसरों के घरों में भोजन बनाने का कार्य कर अपना एवं अपने तीन बच्चों - दो बेटी और एक बेटे का भरण-पोषण करती थीं। सीमित आय एवं बढ़ती महंगाई के कारण परिवार के समक्ष प्रतिदिन दो जून की रोटी जुटाना भी चुनौतीपूर्ण था। बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य की चिंता संध्या को निरंतर कचोटती थी। आर्थिक तंगी के इस दौर में उन्हें किसी स्थायी समाधान की तलाश थी। *'पीएम स्वनिधि' बनी उम्मीद की किरण: 10 हजार से रखी नींव* परिवार की स्थिति सुधारने के दृढ़ निश्चय के साथ संध्या नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्हें 'पीएम स्वनिधि' योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। निगम के कर्मचारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 हजार रुपये के प्रथम ऋण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कुछ ही दिवसों में बैंक के माध्यम से ऋण राशि स्वीकृत होकर उनके खाते में आ गई। इस राशि से संध्या ने अपने घर के समीप एक छोटी किराना दुकान प्रारंभ की। *मेहनत रंग लाई: ईमानदारी से चुकाया ऋण, बढ़ता गया विश्वास* मां एवं बच्चों की संयुक्त मेहनत एवं ईमानदारी से किराना दुकान सफलतापूर्वक चल निकली। नियमित आय होने से संध्या ने 10 हजार रुपये का प्रथम ऋण आसान मासिक किस्तों में समय से पूर्व ही चुका दिया। उनके अनुशासित वित्तीय व्यवहार को देखते हुए बैंक द्वारा द्वितीय चरण में 20 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान में सामग्री की विविधता बढ़ाई, जिससे व्यापार को और गति मिली। @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 Uday Pratap Singh Department of Urban Development & Housing MP @KailashOnline @jbpcommissioner #pmswanidhi #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

MORE NEWS

🔹शशांकासन 🧘‍♀️

मन और शरीर को शांति देने वाला सरल योग, जो तनाव व चिंता कम कर शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
@JansamparkMP
Ayush more
@Indersinghsjp
@jbpcommissioner
#कटनी #katni
#YogaForAll

🔹शशांकासन 🧘‍♀️ मन और शरीर को शांति देने वाला सरल योग, जो तनाव व चिंता कम कर शरीर को ठंडक प्रदान करता है। @JansamparkMP Ayush more @Indersinghsjp @jbpcommissioner #कटनी #katni #YogaForAll

Katni, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

🔹प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' से मिली 6000 रुपये की आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने में मदद मिली।

-श्रीमती एकता टकरानी,#कटनी ।

#JansamparkMP 
#CMMadhyapradesh 
#PMMVY
#mp_wcdmp
#12YearsOfNariShakti
#12yearsOfSewa
#Katni

🔹प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' से मिली 6000 रुपये की आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने में मदद मिली। -श्रीमती एकता टकरानी,#कटनी । #JansamparkMP #CMMadhyapradesh #PMMVY #mp_wcdmp #12YearsOfNariShakti #12yearsOfSewa #Katni

Katni, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

🔹प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' से मिली 6000 रुपये की आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने में मदद मिली।

-श्रीमती एकता टकरानी, जिला #कटनी ।

#JansamparkMP 
#CMMadhyapradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyapradesh 
@PMMVY
Women & Child Development Department, MP
#12YearsOfNariShakti
#PradhanMantruMatruVandanaYojna
Katni

🔹प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' से मिली 6000 रुपये की आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने में मदद मिली। -श्रीमती एकता टकरानी, जिला #कटनी । #JansamparkMP #CMMadhyapradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh @PMMVY Women & Child Development Department, MP #12YearsOfNariShakti #PradhanMantruMatruVandanaYojna Katni

Katni, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026