बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौवा गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में उनका चयन BPRO पद पर हुआ है।
पवन कुमार सिंह हल्दी थाना के ग्राम पोस्ट मझौवा के निवासी हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पवन कुमार सिंह की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
#ballia #Balliakhabar #bpscexam