
ललमटिया/गोड्डा: सिमड़ा मैदान में ट्रक एसोसिएशन का आंदोलन शुरू होने से पहले ही विवाद, धरना की तैयारी विफल।
गोड्डा। ईसीएल राजमहल कोल परियोजना से अडानी जाने वाली कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े वाहन मालिकों में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी नाराजगी के बीच ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सिमड़ा मैदान में धरना-प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। धरना आयोजित करने के लिए मैदान में बांस-बल्लियों से पंडाल भी तैयार किया जा रहा था।
लेकिन आंदोलन शुरू होने से पहले ही स्थानीय लोगों और ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने आंदोलन करने से रोक दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन की तैयारी विफल हो गई।
वहीं, धरना के लिए बनाए जा रहे पंडाल में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप भी सामने आया है। घटनास्थल की तस्वीरों में पंडाल के लिए लगाए गए बांस-बल्लियां बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े वाहन मालिक अपनी मांगों को लेकर धरना देने की तैयारी में जुटे थे। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ और स्थानीय लोगों ने आंदोलन का विरोध क्यों किया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े वाहन मालिकों की नाराजगी का समाधान आखिर कैसे होगा? क्या संबंधित प्रबंधन और प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करेगा या फिर यह विवाद आने वाले दिनों में और गहराएगा?
10 तक भारत | निष्पक्ष खबर एवं सटीक खबर
#Lalmatia #mahagama #गोड्डा