मोबाइल कोर्ट ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार थाना पुलिस व न्यायिक मजिस्ट्रेट रहे उपस्थित
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार.. लहार क्षेत्र में वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि एवं नियम विरूद्ध तरीके से वाहन चलाये जाने को लेकर दिनांक 27.07.2026 को लहार में मोबाईल कोर्ट आयोजित की गयी जिसमें थाना लहार का पुलिस बल एवं लहार न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अक्षत तायल एवं कोर्ट का स्टॉफ मौजूद रहा। मोबाईल कोर्ट के दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन, बीमा, लाईसेंस आदि आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई एवं जिन वाहनों के दस्तावेज नहीं पाये गये उन पर विधि अनुसार जुर्मानें की कार्यवाही की जाकर भविष्य में सावधानीपूर्वक एवं नियमानुसार वाहन चलाये जाने की समझाईश की दी गई जिससे की वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।