Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

संभल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक सील संभल। संभल जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई क्लीनिकों पर शिकंजा कस दिया है। असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जिलेभर में अवैध क्लीनिकों की जांच शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने असमोली क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान असमोली स्थित एक बंगाली क्लीनिक बिना वैध मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया।इसके बाद टीम ने हीरापुर और शाहपुर चमारान गांव में भी निरीक्षण किया। यहां भी अवैध रूप से संचालित क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर आए। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों क्लीनिकों को भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक अभिलेखों की जांच की और संबंधित संचालकों को नियमानुसार कार्रवाई की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना पंजीकरण, मानक सुविधाओं और योग्य चिकित्सकों के संचालित होने वाले क्लीनिक आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। विभाग ऐसे सभी अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।असमोली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य संदिग्ध क्लीनिकों की भी जांच कर रही है।स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि इलाज कराने से पहले संबंधित अस्पताल या क्लीनिक का पंजीकरण और चिकित्सक की वैधता अवश्य जांच लें। यदि कहीं अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chandausi, Sambhal | Aug 5, 2026

MORE NEWS

बवासीर भगंदर और फिशर का बिना ऑपरेशन के गारंटी का इलाज अभी कॉल करें 8630747141
आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि बवासीर, भगंदर और फिशर का इलाज बिना ऑपरेशन के गारंटी के साथ किया किया जाता है। अगर आप बवासीर भगंदर और फिशर से जूझ रहे हैं,तो अभी डॉक्टर  नंबर 8630747141 पता चंदौसी रोड नियर शंखधर मैरिज हॉल दिव्यलोक होटल के सामने बहजोई सम्भल

बवासीर भगंदर और फिशर का बिना ऑपरेशन के गारंटी का इलाज अभी कॉल करें 8630747141 आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि बवासीर, भगंदर और फिशर का इलाज बिना ऑपरेशन के गारंटी के साथ किया किया जाता है। अगर आप बवासीर भगंदर और फिशर से जूझ रहे हैं,तो अभी डॉक्टर नंबर 8630747141 पता चंदौसी रोड नियर शंखधर मैरिज हॉल दिव्यलोक होटल के सामने बहजोई सम्भल

Chandausi, Sambhal | Aug 7, 2026

मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें वार्षिक आयोजन में महाप्रभु गणेश के श्रृंगार कार्य का शुभारंभ

चन्दौसी। आज मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें वार्षिक आयोजन के अंतर्गत निकलने वाली भव्य रथयात्रा के मुख्य आकर्षण महाप्रभु गणेश जी के दिव्य श्रृंगार कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से भोग लगाकर शुरू किया।
यह शुभारंभ श्री गणेश मेला परिषद, चन्दौसी के सभी पदाधिकारियों एवं झांकी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में रथयात्रा संचालक ललित किशोर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा झांकी निर्देशक अजय आर्य के नेतृत्व में 28 सदस्यीय टोली द्वारा किया गया।
इस वर्ष महाप्रभु गणेश जी के श्रृंगार का विशेष थीम “मोरपंखी” निर्धारित किया गया है। इस श्रृंगार से संबंधित सामग्री को दिल्ली एवं कोलकाता के कारीगरों से विशेष आर्डर पर तैयार करवा कर मंगवाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी थीम के अनुरूप इस वर्ष गणेश ग्रुप का नाम “महाप्रभु मयूर गणेश” रखा गया है।
श्रृंगार कार्य पूर्ण होने के उपरांत महाप्रभु गणेश जी अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुजनों को दर्शन देंगे, जिससे सम्पूर्ण नगर में भक्तिमय वातावरण का संचार होगा।

मेला प्रबंधक मनोज गुप्ता मीनू ने बताया कि इस वर्ष गणेश चौथ महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। “मोरपंखी” थीम पर आधारित महाप्रभु गणेश का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत एवं अविस्मरणीय अनुभव लेकर आएगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस पावन अवसर का पुण्य लाभ अर्जित करें तथा आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाएं।

मेला मीडिया प्रभारी एड. शुभम अग्रवाल ने कहा कि मेला गणेश चौथ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि चन्दौसी की आस्था, परंपरा, सामाजिक सौहार्द एवं एकता का जीवंत उदाहरण है। “मोरपंखी” थीम पर आधारित इस वर्ष का श्रृंगार एवं रथयात्रा श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई पहचान देगा।
उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन निश्चित रूप से नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस दौरान गणेश ग्रुप से मोहन लाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय, आशुतोष वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, पवन अग्रवाल, राजीव कश्यप, विनीत डॉलर, विक्की चौधरी, अंकुर अपोलो, मयंक रस्तोगी, आयुष शंखधार, शुभम अग्रवाल, सोनू प्रजापति, प्रमिल भारद्वाज, जितेंद्र वार्ष्णेय, अरविन्द अग्रवाल, मुदित गर्ग, यश अग्रवाल, मित्रक्ष वार्ष्णेय, देवांशु गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, हार्दिक गुप्ता, मोहन अग्रवाल आदि गणेशभक्त उपस्थित रहे।

मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें वार्षिक आयोजन में महाप्रभु गणेश के श्रृंगार कार्य का शुभारंभ चन्दौसी। आज मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें वार्षिक आयोजन के अंतर्गत निकलने वाली भव्य रथयात्रा के मुख्य आकर्षण महाप्रभु गणेश जी के दिव्य श्रृंगार कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से भोग लगाकर शुरू किया। यह शुभारंभ श्री गणेश मेला परिषद, चन्दौसी के सभी पदाधिकारियों एवं झांकी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में रथयात्रा संचालक ललित किशोर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा झांकी निर्देशक अजय आर्य के नेतृत्व में 28 सदस्यीय टोली द्वारा किया गया। इस वर्ष महाप्रभु गणेश जी के श्रृंगार का विशेष थीम “मोरपंखी” निर्धारित किया गया है। इस श्रृंगार से संबंधित सामग्री को दिल्ली एवं कोलकाता के कारीगरों से विशेष आर्डर पर तैयार करवा कर मंगवाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी थीम के अनुरूप इस वर्ष गणेश ग्रुप का नाम “महाप्रभु मयूर गणेश” रखा गया है। श्रृंगार कार्य पूर्ण होने के उपरांत महाप्रभु गणेश जी अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुजनों को दर्शन देंगे, जिससे सम्पूर्ण नगर में भक्तिमय वातावरण का संचार होगा। मेला प्रबंधक मनोज गुप्ता मीनू ने बताया कि इस वर्ष गणेश चौथ महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। “मोरपंखी” थीम पर आधारित महाप्रभु गणेश का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत एवं अविस्मरणीय अनुभव लेकर आएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस पावन अवसर का पुण्य लाभ अर्जित करें तथा आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाएं। मेला मीडिया प्रभारी एड. शुभम अग्रवाल ने कहा कि मेला गणेश चौथ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि चन्दौसी की आस्था, परंपरा, सामाजिक सौहार्द एवं एकता का जीवंत उदाहरण है। “मोरपंखी” थीम पर आधारित इस वर्ष का श्रृंगार एवं रथयात्रा श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन निश्चित रूप से नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस दौरान गणेश ग्रुप से मोहन लाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय, आशुतोष वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, पवन अग्रवाल, राजीव कश्यप, विनीत डॉलर, विक्की चौधरी, अंकुर अपोलो, मयंक रस्तोगी, आयुष शंखधार, शुभम अग्रवाल, सोनू प्रजापति, प्रमिल भारद्वाज, जितेंद्र वार्ष्णेय, अरविन्द अग्रवाल, मुदित गर्ग, यश अग्रवाल, मित्रक्ष वार्ष्णेय, देवांशु गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, हार्दिक गुप्ता, मोहन अग्रवाल आदि गणेशभक्त उपस्थित रहे।

Chandausi, Sambhal | Aug 6, 2026

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह

Chandausi, Sambhal | Aug 3, 2026

संभल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक सील संभल। संभल जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई क्लीनिकों पर शिकंजा कस दिया है। असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जिलेभर में अवैध क्लीनिकों की जांच शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने असमोली क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान असमोली स्थित एक बंगाली क्लीनिक बिना वैध मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया।इसके बाद टीम ने हीरापुर और शाहपुर चमारान गांव में भी निरीक्षण किया। यहां भी अवैध रूप से संचालित क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर आए। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों क्लीनिकों को भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक अभिलेखों की जांच की और संबंधित संचालकों को नियमानुसार कार्रवाई की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना पंजीकरण, मानक सुविधाओं और योग्य चिकित्सकों के संचालित होने वाले क्लीनिक आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। विभाग ऐसे सभी अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।असमोली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य संदिग्ध क्लीनिकों की भी जांच कर रही है।स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि इलाज कराने से पहले संबंधित अस्पताल या क्लीनिक का पंजीकरण और चिकित्सक की वैधता अवश्य जांच लें। यदि कहीं अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। - Chandausi News