
*#बिहार के बोखरा प्रखंड के सिंघाचौड़ी पंचायत के सरपंच ने जीता आम-जनमानस का दिल।*
*#सीतामढ़ी /बिहार :- सीतामढ़ी जिला के बोखरा प्रखंड अन्तर्गत सिंघाचौड़ी पंचायत से लोगों का दिल दहला देने वाली बातें निकलकर आ रही है।
ज्ञात हो कि सिंघाचौड़ी पंचायत के सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव ने दो व्यक्तियों के विवाद के बीच मध्यस्थता कर तीन मामलों का जो निष्पादन किया है। यह बातें सीतामढ़ी जिला में चर्चा का विषय बन गया है।
पत्रकारों ने ग्राउंड लेवल का जब वेरिफिकेशन किया, तो आम - जनमानस ने बताया कि-
सीतामढ़ी जिला के बोखरा प्रखंड के सिंघाचौड़ी पंचायत अन्तर्गत पतनुका ग्राम में पूर्व सरपंच वीणा यादव के आवासीय परिसर में सिंघाचौड़ी ग्राम कचहरी में दर्ज वादों की सुनवाई हेतु सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव के अध्यक्षता में महात्मा गाँधी की सपना को साकार करने कम समय में सस्ता सुलभ एवं समुचित न्याय देने के लिए ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया।
जिसमें भूमि विवाद,गाली - ग्लौज, मारपीट,पारिवारिक विवाद से सम्बंधित कुल 03 मामलों को दोनों पक्षों को समझा बुझाकर गले से गले मिलाकर आपसी समझौता के तहत निष्पादित किया गया। पूरा जिला के आम - जनमानस बोल रहे हैं। सिंघाचौड़ी पंचायत के सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव से सीतामढ़ी जिला के तमाम सरपंचों को शिक्षा लेने की जरूरत है।
मौके पर उप सरपंच राम रतन तिवारी, सचिव राजाराम पंडित,पंच भाग्य नारायण ठाकुर,नगीना देवी,अस्मा खातून,किशोरी राम, एतबरिया देवी ग्रामीण राम औतार दास,मो0 मंजूर साफी,लालबाबू सहनी,जीतेन्द्र सहनी,रामगुलाम सहनी,रामबालक सहनी सहित दर्जनों वादी प्रतिवादी पंचों एवं ग्रामीणों मौजूद थे।